भिलाई। साकेत रूंगटा को इंडियन आईटी सेक्टर में एट्रिशन पर “इश्यूज एंड चैल्लेंजेस” विषय पर अपने शोध के लिए केएल विश्वविद्यालय विजयवाड़ा द्वारा डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी से सम्मानित किया गया है. उन्होंने डॉ एम किशोर बाबू, प्रोफेसर और डीन मैनेजमेंट, ह्यूमैनीटीज़, और साइंसेज और डॉ जगदीश अन्ने के मार्गदर्शन में एट्रिशन मूल्यांकन तकनीकों और एट्रिशन को कम करने के तरीकों पर शोध किया. साकेत के पास आर्गेनाइजेशन मैनेजमेंट में 12 से अधिक वर्षों का अनुभव है. इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने दुबई से मानव संसाधन में एमबीए की डिग्री प्राप्त की है.












