राजनांदगांव. खेलो इंडिया ईस्ट जोन में राजनांदगांव के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. यह प्रतियोगिता कोलकाता में आयोजित की गई थी जिसमें देश के अन्य राज्यों से सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. उपरोक्त खिलाड़ियों ने टॉप 10 में प्रतियोगिता में जगह बनाई जिसमें शुभम ने कांस्य पदक जीतकर कॉन्फ्लूएंस महाविद्यालय को गौरवान्वित किया. महाविद्यालय में खिलाड़ियों को अच्छा प्रशिक्षण तथा बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं.












