दुर्ग. शासकीय डॉ वावा पाटणकर कन्या महाविद्यालय में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंति पर स्नातकोत्तर गणित विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं सेमीनार का आयोजन किया गया. विभागाध्यक्ष डॉ अनुजा चौहान ने बताया कि त्रिकोणमितीय पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता में 18 छात्राओं ने खुबसूरत रंगोली बनायी, जिन्हें पुरस्कृत किया गया.












