दुर्ग. शासकीय डाॅ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में यूथ रेडक्राॅस के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सुशील चन्द्र तिवारी ने कहा कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगों के प्रति लोगों के व्यवहार में बदलाव लाना और उनके अधिकारोें के प्रतिजागरूकता लाना है. इन विशेषजनों के लिए महाविद्यालय में विशेष सुविधाएँ उपलब्ध हैं. महाविद्यालय परिवार के दिव्यांगों ने अपनी अलग पहचान बनाई है. यहां से उत्तीर्ण दिव्यांग छात्रायें समाज में अपना योगदान दे रही हैं और महाविद्यालय को गौरवान्वित कर रही है.












