दुर्ग। शासकीय डॉ वावा पाटणकर कन्या महाविद्यालय में रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस अवसर पर डॉ सुशील चंद्र तिवारी ने कहा कि इस भयावह रोग की रोकथाम हेतु प्रयास आवश्यक है, जिसके लिए महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा लगातार विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से न सिर्फ़ महाविद्यालय में बल्कि आसपास भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. एचआईवी संक्रमण को रोकने का एकमात्र तरीक़ा है लोगों को इसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी दी जाए.












