दुर्ग. शासकीय डाॅ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गृह विज्ञान विभाग द्वारा ‘बेसिक एण्ड फाऊण्डेशन ऑफ फैशन एण्ड अपारेल मेकिंग’ तथा ‘बेसिक एण्ड फण्डामेन्टल्स ऑफ ब्यूटी एण्ड ग्रूमिंग’ दो वैल्यु एडेड कोर्स आरम्भ किये गये. मुख्य अतिथि फेमिना मिस इंडिया 2021-22 की रनर अप जूही व्यास ने कहा कि सफलता के शिखर पर पहुँचने के लिये संघर्ष और प्रयास किये जाने चाहिये. उन्होंने बहुत सारे उदाहरण देते हुए छात्राओं को प्रोत्साहित किया.












