किसी प्राचीन मंदिर के प्रांगण में कोई व्यक्ति दूल्हे के वेष में शीर्षासन कर रहा हो और दुल्हन भरतनाट्यम कर रही हो तो लोगों का चौंकना स्वाभाविक है. जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो देखते ही देखते वायरल हो गया. @hasnaZarooriHai से शेयर किये गये इस क्लिप में दूल्हा शीर्षासन की मुद्रा में बना हुआ है जबकि दुल्हन भरतनाट्यम की अलग अलग मुद्राएं बनाती दिखाई दे रही है. इसे प्री वेडिंग शूट बताया जा रहा है.












