जरूरी नहीं कि संतुष्टि केवल महंगी चीजों से मिले, कभी-कभी पोहा-जलेबी भी वह मजा दे जाती है जो सैंडविच और जूस नहीं दे पाते. शादी में एक रिश्तेदार मिले. चार साल पहले पढ़ने के लिए वो यूके गए थे और फिर वहीं के होकर रह गए. अब वो हिन्दी भी अंग्रेजों की तरह बोलते हैं. जिस रेसॉर्ट में शादी थी, वहीं मेहमानों को ठहराया भी गया था. सुबह-सुबह वो बाहर घूमते मिले. उनकी चाल में व्यग्रता थी. रात की वेट पार्टी के बाद सुबह पेट कुछ जल्दी ही खाली हो जाता है. भूख लगी थी और रिसॉर्ट का किचन खुलने में अभी वक्त था. उनकी अर्जेंसी ताड़ कर हमने उन्होंने घूमने चलने का प्रस्ताव दिया.












