दुर्ग. भारती विश्वविद्यालय में भारतीय भाषा दिवस समारोह मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डाॅ. प्रशांत श्रीवास्तव, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, हेमचन्द यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि प्रत्येक भाषा की अपनी महत्ता है. हमें अधिक से अधिक भाषाएं सीखनी चाहिए. भाषा का ज्ञान समृद्ध बनाता है. उन्होंने छात्र-छात्राओं द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टाॅल की तारीफ की. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रदेश की भाषा व संस्कृति से संबंधित स्टाॅल लगाये.












