दुर्ग. भारती विश्वविद्यालय में जैवविविधता, जलवायु परिवर्तन और पोषण विषय पर ऑनलाइन राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित किया गया. रिसोर्स पर्सन के रूप में आईक्यूएसी प्रकोष्ठ के निदेशक डाॅ. रामासामी राजेश कुमार ने अपने विचार व्यक्त किये. उन्होंने कहा कि संतुलित पर्यावरण के लिए जैवविविधता आवश्यक है. ग्लोबल वार्मिंग के खतरों की चर्चा करने के साथ ही संतुलित पोषण पर भी अपने विचार रखे.












