राजनांदगांव. कॉन्फ्लूएंस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं यूथ रेडक्रास के संयुक्त तत्वाधान में विश्व एड्स दिवस पर मानव श्रृंखला निर्माण, पोस्टर प्रतियोगिता एवं रैली का आयोजन हुआ. प्राचार्य डॉ.रचना पांडे के निर्देशन एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो.विजय मानिकपुरी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रो. विजय मानिकपुरी ने कहा एड्स एक ऐसी बीमारी है जिसका इलाज अभी तक खोजा नहीं जा सका है. अतः बचाव ही इसका एकमात्र इलाज है.












