भिलाई. जगदगुरू शंकराचार्य काॅलेज ऑफ एजूकेशन में विश्व एड्स दिवस मनाया गया. महाविद्यालय के प्रांगण में प्रशिक्षार्थियों द्वारा एड्स जैसी घातक बीमारी के फैलने के कारण, एड्स से बचाव एवं एड्स की रोकथाम को बहुत ही सुंदर ढंग से रंगोली के माध्यम से प्रशिक्षार्थियों ने बताया कि एड्स अंग-प्रत्यारोपण, संक्रमित उपकरण, संक्रमित रक्त आदि से फैलता है किंतु हाथ मिलाने, बात करने से एड्स नहीं फैलता है.












