दुर्ग. शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय के बी.एस.सी. औद्योगिक रसायन, प्रथम वर्ष व तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को 21 दिसम्बर को पाठ्यक्रमानुसार औद्योगिक भ्रमण कराया गया. उन्होंने जे.पी. इंडस्ट्रीज, बिरकोनी, जिला महासमुंद के विभिन्न इकाईयों का भ्रमण किया. मां लक्ष्मी फूड्स में ब्रेड, पेस्ट्री, बन, क्रीम रोल व कुकीज बनाने के कच्चे माल व निर्माण में प्रयुक्त उपकरण, ओवन, स्टीमिंग कक्ष व पैकेजिंग आदि की विद्यार्थियों ने जानकारी प्राप्त की.












