भिलाई. वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका एवं मोटिवेशनल स्पीकर ब्रम्हाकुमारी प्राची दीदी ने विद्यार्थियों में महानता के गुण विकसित किए जाने पर जोर दिया है. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देने के साथ श्रेष्ठ आचरण के लिए भी प्रेरित करना जरूरी है. यही “क्रिएटिंग ग्रेटनेस” है. वे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के पीस ऑडिटोरियम में कार्यशाला को संबोधित कर रही थीं. इसमें दुर्ग जिले के सभी स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षकों को आमंत्रित किया गया था.












