दुर्ग. शासकीय डॉ वामन वासुदेव पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने हेमचंद यादव अंतर महाविद्यालय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में पुनः विजेता होने का गौरव हासिल किया. स्वामी स्वरूपानंद महाविद्यालय भिलाई हुडको द्ववारा आयोजित प्रतियोगिता में 3 महाविद्यालय ने हिस्सा लिया. इसलिए यह प्रतियोगिता लीग आधार पर खेली गई. अपने पहले लीग मैच में शासकीय कन्या महाविद्यालय ने शासकीय विज्ञान महाविद्यालय दुर्ग को 10 विकट से परास्त किया.












