भिलाई. श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के वनस्पति शास्त्र विभाग द्वारा विद्यार्थियों को “राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस (2 दिसंबर)” के अवसर पर शैक्षणिक भ्रमण पर ग्राम खम्हरिया तथा जुनवानी, में ले जाया गया. छात्र तथा छात्राओं को इस ग्रामीण क्षेत्र के पारिस्थितिकी घनत्व, आवृत्ति तथा बहुलता, हरबेरियम तकनीक तथा जंगली पौधों की पहचान और उनके महत्व के बारे में जानकारी दी गई. इसके साथ ही इन ग्रामीण क्षेत्र में प्रदूषण संबंधित जानकारी, उनके स्रोत और नियंत्रण विषय में छात्रों द्वारा अध्ययन किया गया.












