सब्जियों को सेहत के लिए सबसे सही भोजन माना जाता है. सब्जियों में वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं. पर यह पूरा सच नहीं है. सब्जियां ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखती हैं और कैंसर सेल्स को खत्म करने की क्षमता भी रखती हैं. पत्तेदार सब्जियां डायबिटीज, मोटापे, पेट के रोग, आंखों की समस्याओं के इलाज में भी सहायक हैं. पर हार्वर्ड (Harvard) की एक रिपोर्ट के अनुसार विभिन्न फल और सब्जियों में कुछ ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं जो सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं.












