Shaildevi Mahavidyalaya Education Tour

Shailldevi students visit tribal Chhattisgarh

अंडा-दुर्ग. शैलदेवी महाविद्यालय विज्ञान संकाय के अंतर्गत बीएससी प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण हेतु बस्तर संभाग के मानव विज्ञान केंद्र जगदलपुर, चित्रकूट जलप्रपात, बारसूर, दंतेश्वरी मंदिर, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान व तीरथगढ़ जलप्रपात का भ्रमण करवाया गया. इस चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने बहुत ही आनंद उठाया. भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बस्तर संभाग के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक व भौगोलिक केंद्रों से संबंधित तथ्यों की ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदान करना था.

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *