अंडा (दुर्ग). शैलदेवी महाविद्यालय में विश्व एड्स दिवस मनाया गया. इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रांगण से ग्राम पंचायत अंडा के प्रत्येक गली मोहल्ले से एड्स जागरूकता रैली निकाली गई. विद्यार्थियों ने इस रैली में एड्स से सम्बंधित स्लोगन पढ़े. स्लोगन के माध्यम से अंडा के ग्रामवासियों को एड्स जैसी घातक बीमारी के प्रति जागरूक किया गया. अंडा बस्ती के मुख्य चौक पर विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एड्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा एड्स से बचाव के उपाय बताए.












