अंडा, दुर्ग. ऊर्जा संरक्षण दिवस 14 दिसंबर को शैलदेवी महाविद्यालय, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) एवं ऊर्जा दक्षता ब्यूरो के संयुक्त तत्वाधान में वृहद रूप से मनाया गया. इसका थीम था – “ऊर्जा संरक्षण की करे पहल तभी बनेगा बेहतर कल’. ऊर्जा दक्षता ब्यूरो भारत सरकार की एक एजेन्सी है जो ऊर्जा दक्षता की सेवाओं को संस्थागत रूप देता है. एनर्जी ऑडिटर संजय कुमार मिश्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे. अध्यक्षता शैलदेवी महाविद्यालय के अध्यक्ष राजन कुमार दुबे ने की.












