अंडा, दुर्ग. शैल देवी महाविद्यालय अंडा के वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय वार्षिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विद्यार्थी मध्यप्रदेश की सतपुड़ा पर्वतमाला के शिखर पंचमढ़ी पहुंचे. 28 से 30 दिसंबर तक आयोजित इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान वाणिज्य संकाय के सभी छात्र छात्राओं ने खूब आनंद लिया. उन्होंने जटाशंकर, पांडव गुफा, चौरागढ़ आदि के भी दर्शन किये. वापसी के दौरान ग्रीन वैली, इको पॉइंट व हांडी खोह का मनोरम दर्शन करते हुए सभी विद्यार्थियों ने पर्यटन विभाग से होने वाले देश को आर्थिक लाभ की विस्तृत जानकारी प्राप्त की.












