अंडा, दुर्ग. शैलदेवी महाविद्यालय के बीएड प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रयास श्रवण विकलांग संस्थान सुपेला भिलाई में शैक्षिक भ्रमण किया. उन्होंने दिव्यांगों के बीच संचालित शैक्षिक गतिविधियों का अध्ययन किया एवं विशिष्ट बालकों के माध्यम से विशिष्ट शिक्षा का अधिगम किया. प्रयास श्रवण विकलांग संस्थान के शिक्षिका श्रीमती अमिता के द्वारा विद्यार्थियों को विद्यालय का अवलोकन करवाया गया. विद्यार्थियों ने ऐसे विद्यार्थियों की विशेष जरूरतों को समझा और उसके अनुरूप स्वयं को ढालने की भी बात कही.












