भिलाई. श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के कंप्यूटर विभाग द्वारा डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने हेतु विश्व कंप्यूटर लिटरेसी डे का आयोजन किया गया. जिसमें बीसीए, पीजीडीसीए, एमएससी के छात्र-छात्राएं शामिल हुए. विद्यार्थियों ने वीडियो व प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताए कि कंप्यूटर तकनीकी कौशल व डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देता है साथ ही हमारे जीवन को सरल बनाने में सहायक है.












