भिलाई. श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के गणित विभाग द्वारा श्रीनिवासन रामानुजन जी के जन्म दिवस के अवसर पर ‘मैथेमेटिकल डे’ का आयोजन किया गया. इस अवसर पर स्नातक के विद्यार्थियों द्वारा विडियो, पावर पाइंट प्रजेंटेशन, स्कैच, बार कोड, का प्रदर्शन किया गया. इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समूह में चर्चा करके प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञों के बारे में बताया.












