बेमेतरा. सुराजी गांव योजना के अन्तर्गत गौठान में मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आव्हान पर जिले के किसान स्वयं आगे आकर गौठानों में पैरादान कर रहे हैं. पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने के साथ ही पैरादान से गौठान में आने वाले पशुओं हेतु चारे की पर्याप्त उपलब्धता हो रही है. कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला की अपील पर किसान स्वस्फूर्त गौठान में पैरा दान कर रहे हैं.












