भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय के सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग ने विश्व मृदा दिवस-2022 की थीम मृदा जहॉं भोजन शुरू होता है’ का आयोजन किया गया. विभागाध्यक्ष डॉ.शमा ए बेग ने बताया कि मिट्टी है तो पेड़-पौधे, अनाज हैं. हमारा जीवन है. अगर इसकी गुणवत्ता पर असर पड़ता है तो जीवन प्रभावित होता है. मिट्टी के क्षय होने से इकोसिस्टम और मनुष्य का स्वास्थ्य प्रभावित होता है.












