भिलाई. स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय गणित विभाग एवं द्रोणाचार्य आई.ए.एस. एकेडमी के संयुक्त तत्वाधान में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु आयोजित पंद्रह दिवसीय सर्टिफिकेट कोर्स का समापन सत्र सम्पन्न हुआ. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप से रूचिता नायडू परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन उपस्थित हुईं. अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला ने की. विशिष्ट अतिथि के रूप में द्रोणाचार्य आई.ए.एस एकेडमी के डायरेक्टर गिरीश हरमुख व सौरभ श्रीवास्तव फैकल्टी गणित द्रोणाचार्य आई.ए.एस. एकेडमी उपस्थित हुए.












