भिलाई। एमजे कालेज में नवप्रवेशितों की फ्रेशर पार्टी विगत दिवस संपन्न हुई. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने जमकर धमाल मचाया. गीत संगीत से भरपूर इस कार्यक्रम में विभागवार मिस एवं मिस्टर फ्रेशर का भी चयन किया गया. इन सभी को सैश एवं क्राउन पहनाकर इनका स्वागत किया गया. पांच घंटे से भी ज्यादा देर तक चली इस पार्टी में सीनियर्स और जूनियर्स को आपस में घुलने मिलने का मौका मिला. महाविद्यालय की भूमिका इसमें फैलिसिलटेटर की रही. महाविद्यालय की कला एवं सांस्कृतिक टीम ने सीनियर्स का मार्गदर्शन किया.












