दुर्ग. शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय की छात्र राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर एन सिंह के मार्गदर्शन में ग्राम पिपरछेड़ी में किया गया है. स्वयं सेवक विद्यार्थी गाँव में रहकर ग्रामीण जनों से बहुत कुछ सीखते हुए समाज सेवा व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी व भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता हेमलाल कौशल ने ग्राम पिपरछेड़ी पहुंचकर एनएसएस स्वयंसेवकों का उत्साह बढ़ाया.












