भिलाई। इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज INTACH के भिलाई दुर्ग चैप्टर ने आज श्री शंकरा विद्यालय में खाना खजाना प्रतियोगिता का आयोजन किया. इसमें विद्यार्थियों को किसी एक भारतीय रेसिपी का चित्र बनाने के साथ उससे जुड़ी रोचक जानकारी 300 शब्दों में लिखकर देना था. प्रतियोगिता में 6 स्कूलों के 48 बच्चों ने अपनी प्रतिभागिता दी. प्रतिभागियों ने विभिन्न राज्यों के प्रमुख व्यंजनों के साथ ही रजवाड़ों के सिग्नेचर डिश से जुड़ी जानकारी को चित्रों में उकेरा.












