भिलाई। 31 दिम्बर को श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के एक भारत श्रेष्ठ भारत समूह द्वारा धोते बंधु कॉलेज के साथ भारतीय भाषा उत्सव का आयोजन किया गया. यूजीसी के दिशा निर्देशों के अनुसार आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 30 प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया. ‘मेरी भाषा मेरा हस्ताक्षर’ एक अभियान चलाया गया था जिसकी वीडियो क्लिपिंग को प्रस्तुत किया गया.












