भिलाई। एमजे कालेज ऑफ नर्सिंग में आज बीएससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष की छात्राओं को विदाई पार्टी दी गई. एमजे ग्रुप ऑफ एजुकेशन की निदेशक डॉ श्रीलेखा विरुलकर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं. अपने चिरपरिचित अंदाज में एक कहानी सुनाते हुए उन्होंने बच्चों को उदार चित्त होकर दुनिया को देखने, समझने तथा स्वयं को ढालने की सीख दी. कबीर दास जी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सेवा के क्षेत्र में मनुष्य केवल मनुष्य होता है और एक नर्स के रूप में सेवा ही हमारा धर्म है.












