Republic Day 23 MJ College

Republic Day and Basant Panchami at MJ College

भिलाई। एमजे कालेज में बसंत पंचमी एवं गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. एमजे समूह की निदेशक डॉ श्रीलेखा विरुलकर ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर साहस, बलिदान, सच्चाई, शांति और सम्पन्नता का संदेश दिया. ध्वजारोहण पश्चात विद्यार्थियों ने देशभक्ति के गीत एवं नृत्यों की रंगारंग प्रस्तुतियां दीं. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अनिल कुमार चौबे ने संविधान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए इसके महत्व को रेखांकित किया. उन्होंने उपस्थित जनों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए उत्तरोत्तर प्रगति की शुभकामनाएं दीं.

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *