भिलाई. एमजे कालेज में वार्षिकोत्सव “अस्त्र-2023” का मंगलवार को आगाज हो गया. प्रथम दिवस विद्यार्थियों ने हस्तकला में अपनी रुचि एवं दक्षता से निर्णायकों को प्रभावित किया. प्रथम दिवस आयोजित प्रतियोगिताओं में निर्णायक के रूप में लेमन सेरामिक स्टूडियो की निदेशक विजया त्रिपाठी एवं जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र की नवजात शिशु विशेषज्ञ डॉ माला चौधरी उपस्थित थीं.












