भिलाई. दुर्ग जिले में आज से यातायात सुरक्षा सप्ताह प्रारंभ हो गया. ट्रैफिक टावर में आयोजित इसके उद्घाटन कार्यक्रम में एमजे कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने भी अपनी भागीदारी दी. पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ अभिषेक पल्लव की उपस्थिति में सभी उपस्थित जनों ने यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीटबेल्ट का उपयोग करने तथा ओवर स्पीडिंग नहीं करने की शपथ ली.












