भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 27 जनवरी 2023 को वैज्ञानिक मॉडल प्रतियोगिता सह प्रदर्शनी “आविष्कार 2023” का आयोजन किया गया. हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की कुलपति डॉ. अरुणा पालटा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुईं. विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के सह कुलपति डॉ. संजय अग्रवाल, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप उपस्थित थे.












