रायपुर. ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर सट्टा कारोबार करने वालों के खिलाफ छत्तीसगढ़ सरकार कानून को सख्त करने की तैयारी कर रही है नए विधेयक को विधानसभा के इसी सत्र में पेश किया जा सकता है. इसके लिए तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, राजस्थान और असम में लागू कानूनों का अध्ययन किया जा रहा है. कानून बन गया तो ऑनलाइन सट्टा खिलाने वालों पर 10 लाख तक जुर्माना और न्यूनतम 7 साल की कैद हो सकती है. अब तक इसके आरोपियों को थाने से ही जमानत मिल जाती है. अदालत में भी केवल अर्थदण्ड ही लगता है.












