भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद महाविद्यालय की कल्पतरू सेवा समिति द्वारा नव वर्ष के अवसर पर राशन एवं दैनिक उपयोगी सामान का वितरण आस्था वृद्धाश्रम बहुद्देश्यीय कल्याण संस्था सेक्टर 8 भिलाई में किया गया. नववर्ष सभी के लिए मंगलमय हो इसी कामना के साथ महाविद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा आश्रम में निवासरत् बुजुर्गों की आवश्यकताओं को ध्यान रखकर दैनिक सामान वितरण किया गया.












