राजनांदगांव. कॉन्फ्लुएंस कॉलेज द्वारा सिंफनी 2022, 23 के माध्यम से अंतर विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें समूह नृत्य, एकल नृत्य, एकल गायन जैसे विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिता आयोजित की गई. यह आयोजन जिले भर के उन विद्यार्थियों को मंच प्रदान करना है जिनके अंदर प्रतिभा, सांस्कृतिक एवं संस्कृति प्रतिभा को छिपाए हुए हैं. इस मंच से न केवल उनकी कला निखरती है बल्कि औरों को भी इसका लाभ मिलता है.












