दुर्ग. शासकीय डाॅ.वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक प्रतियोगिताओं का दो दिवसीय आयोजन किया गया. कोविंड-19 के कारण इस तरह की प्रतियोगितायें बहुत अंतराल के बाद रखी गई, जिससे छात्राओं में बेहद उत्साह दिखाई दिया. महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सुशील चन्द्र तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि इस तरह की विभिन्न प्रतियोगिता रखने से छात्राओं के व्यक्तित्व एवं कौशल का उन्नयन होता है.












