भिलाई। जगद्गुरु शंकराचार्य कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर त्रिदिवसीय सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा महोत्सव “उमंग” का आयोजन किया गया. प्रथम दिवस रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता, द्वितीय दिवस स्किट, विविध वेशभूषा, एकल एवं समूह नृत्य आयोजित हुए, तृतीय दिवस खेलकूद का आयोजन किया गया. इस तीन दिवसीय प्रतिस्पर्धा में विद्यार्थियों ने उत्साह एवं उमंग के साथ भागीदारी दी.












