यह तो होना ही था. जब सियासी लोग चारों तरफ नफरत की आग लगाते फिरेंगे तो किसी न किसी को तो प्यार का पैगाम देने के लिए पहल करनी ही होगी. लखनऊ से शुरू होकर प्यार का यह पैगाम भिलाई पहुंच गया. एक युवा जोड़ा बाइक पर रोमांस करता हुआ दिखा. इसका वीडियो वायरल हो गया. लड़का बाइक चला रहा है और लड़की फ्यूल टैंक के सहारे उसकी गोद में बैठी झप्पी पा रही है. लड़के के दोनों हाथ हैण्डल पर, नजर सामने और पैर फुटरेस्ट पर हैं. इससे पहले लखनऊ का एक वीडियो वायरल हुआ था.












