दुर्ग. शासकीय डाॅ. वामन वासुदेव पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में क्रीड़ा विभाग के तत्वाधान में तीन दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सुशील चन्द्र तिवारी ने किया. उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि उन्हीं खेलों को खेल उत्सव में रखा गया है, जिसमें सभी छात्राएं अधिक से अधिक भाग ले सकें. वरिष्ठ प्राध्यापक डाॅ. डी.सी.अग्रवाल ने कहा की शालेय और महाविद्यालय खेलों में भाग लेना ही बड़ी प्रतियोगिता की प्रारंभिक तैयारी जैसा है.












