दुर्ग. भारती विश्वविद्यालय में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में संत महात्माओं के उद्गार पर प्रकाश डालने के लिए ‘संतों पर कविता लिखो प्रतियोगिता” आयोजित की गई. प्रतियोगिता का विषय संतों की जीवनी तथा उनके द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों को प्रदर्शित करना था. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रकोष्ठ की प्रभारी डा. समन सिद्दीकी ने किया. इस प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों ने हर्षोल्लास और उत्साह से भाग लिया.












