भिलाई. एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में 25 जनवरी को धोटे बंधु कॉलेज के साथ महाराष्ट्र के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यूजीसी के दिशा निर्देशों के अनुसार आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 35 विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने भाग लिया. कार्यक्रम के अंतर्गत रत्नागिरी के राॅक आर्ट, अजंता एलोरा गुफा एवं लौहगढ़ किला के बारे में यूट्यूब विडियों के माध्यम से विद्यार्थियों द्वारा जानकारी दी गई. इसमें इन स्थलों की वास्तुकला, शिल्पविद्या एवं इतिहास का वर्णन किया गया.












