भिलाई. भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती के उपलक्ष में 25 दिसंबर को सुशासन दिवस मनाया गया जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा ( जिला-दुर्ग )द्वारा जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय के बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा कृति गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. महाविद्यालय परिवार ने उसकी उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं.












