दुर्ग. 10 जनवरी 2023 से 13 जनवरी 2023 तक हेमचन्द यादव विश्वविद्यालय के द्वारा युवा महोत्सव का आयोजन किया गया था. जिसके अंतर्गत 14 प्रकार की विधाएं नृत्य, गायन, वाद्-विवाद, पोस्टर और कोलाज जैसी अन्य विधाओं का समावेश किया गया था. इनमें से श्री शंकराचार्य महाविद्यालय ने 7 विधाओं में अपनी प्रस्तुतियां दीं और प्रथम तथा द्वितीय पुरस्कार प्राप्त कर अपना वर्चस्व कायम किया.












