दुर्ग. शैलदेवी महाविद्यालय, अंडा के वाणिज्य संकाय के सभी छात्र छात्राओं के लिए 30 दिसंबर 2022 को एक दिवसीय भ्रमण का आयोजन किया गया. विद्यार्थियों ने पुरखौती मुक्तांगन व महादेव घाट रायपुर का भ्रमण किया. उन्होंने दोनों स्थलों के महत्व के विषय में भी जानकारी प्रदान की गई. इस एक दिवसीय भ्रमण में वाणिज्य संकाय के सभी छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया व सभी ने भ्रमण का आनंद उठाया.












