दुर्ग. शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय एवं शासकीय नवीन महाविद्यालय बोरी के तत्वावधान में प्लेसमेंट सेल के अन्तर्गत संचालित शिक्षा दान योजना के तहत महाविद्यालय के छात्रों के लिए निःशुल्क कोचिंग से शुरू किया जाना है. इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रथम महिला आईपीएस अधिकारी छत्तीसगढ़ ने किया. विशेषअतिथि के रूप में डिप्टी कलेक्टर, जिला-बालोद प्राची ठाकुर उपस्थित थीं. उन्होंने बताया कि किस तरह समय प्रबंधन एवं लक्ष्य निर्धारण से लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है.












