भिलाई। हाईटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल में एक मरीज के फेफड़ों की गांठ का उपचार वीडियो एसिस्टेड थोराकोस्कोपिक सर्जरी VATS पद्धति से किया गया. सर्जरी के तीन माह बाद जब वह पिछले सप्ताह रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंची तो वह पूरी तरह से ठीक हो चुकी थी. उसे अब कोई तकलीफ नहीं है. फेफड़ों की एक्स-रे पूरी तरह से साफ और स्वच्छ थे.












